भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर हिंदुस्तानी भाषा अकादमी ने भव्य भाषा उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान कक्षा 10 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र विद्यालय की प्राचार्या द्वारा प्रदान किए गए। साथ ही, उनके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय में भी भाषा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने भाषाओं की विविधता पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें कविताएं, भाषण, और भाषा संबंधित खेल शामिल थे। प्रधानाचार्य ने भाषाई विविधता और भारतीय भाषाओं के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
© 1986 - 2023 Himalaya Public Senior Secondary School. All rights reserved | Design and Developed by Candour Systems Pvt Ltd.